8 Nov 2026, Sun

बलूचिस्तानः वैन-बस में भिड़त, 15 की मौत

इस्लामाबाद
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को एक यात्री बस और वैन की भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लगने के कारण 15 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। यह घटना तब हुई, जब झोब जिले में कान मेहतारजाई क्षेत्र में एक वैन चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और विपरीत दिशा से आ रही बस को टक्कर मार दी।

वैन तस्करी का ईरानी तेल लेकर जा रहा था और बस के टक्कर के तुरंत बाद ही उसमें आग लग गई। अधिकारी ने कहा कि राहत बचाव टीम की कार्रवाई से पहले ही भयावह आग ने वैन और बस को अपनी चपेट में ले लिया।

अधिकारी ने आगे कहा, 44 सीटों वाली बस में चालक समेत 14 लोग थे, जो डेरा गाजी खान से यात्रियों को क्वेटा लेकर जा रही थी। वहीं वैन में भी दो लोग सवार थे। वैन में सवार और बस में सवार 13 लोगों की घटनास्थल पर ही जलने से मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। उसे गंभीर चोट आई है। वैन के जरिए तेल की तस्करी को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *