8 Nov 2026, Sun

करिश्मा कपूर ने शेयर की पुरानी तस्वीर, तब 18 साल की थीं

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अपने फैन्स ‘क्वीन’ हैं। उन्होंने 90 के दशक में उन्होंने बड़े पर्दे पर अपना खूब जलवा दिखाया। मसाला एंटरटेनमेंट फिल्मों से लेकर जुबैदा जैसी फिल्म में करिश्मा ने अपनी ऐक्टिंग का करिश्मा दिखा दिया। भले ही करिश्मा अब बड़े पर्दे पर नजर नहीं आती हैं लेकिन अपनी तस्वीरों से अपना जलवा उन्होंने अब भी बरकरार रखा है। एक बार फिर उन्होंने ऐसी तस्वीर शेयर की है जो फैन्स के बीच चर्चा में है।

चाहे ऐक्टिंग की बात हो या फिर स्टाइल की, करिश्मा कभी अपने फैन्स को निराश नहीं करती हैं। वह अकसर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक थ्रैबैक तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर उनके फैन्स नॉस्टैलजिक हो गए। यह तस्वीर तब की है जब करिश्मा 18 साल की हैं। इसमें वह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

इसके साथ करिश्मा ने कैप्शन में लिखा, ‘आईब्रो गेम स्ट्रॉन्ग, मी ऐट 18’। करिश्मा की BFF मलाइका अरोड़ा ने कॉमेन्ट किया कि यह मेरे तरह का आईब्रो है।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *