8 Nov 2026, Sun

नवाज शरीफ को गंभीर ह्रदय रोग, लंदन में इलाज

इस्लामाबाद/लंदन
के पूर्व प्रधानमंत्री लंदन में इलाज करा रहे हैं, और उन्हें एक गंभीर हृदय रोग का पता चला है। उनका स्कैन कराया जाएगा। उनके निजी चिकित्सक ने यह बात कही। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, एक ट्वीट में डॉक्टर अदनान खान ने गुरुवार को कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की लंदन के रॉयल ब्रॉम्पटन ऐंड हेरफील्ड हॉस्पिटल में कार्डियोवैस्कुलर जांच की गई। वह जटिल कोरोनरी आर्टरी/इस्केमिक हृदय रोग से ग्रसित हैं। कार्डियक परफ्यूजन का स्कैन किया जाएगा।’

शरीफ अपनी हृदय और हेमटोलॉजी जटिलताओं के लिए कई परीक्षणों से गुजर रहे हैं, क्योंकि डॉक्टर उनकी कम प्लैटलेट काउंट के कारण के निदान में जुटे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री शरीफ सरकार और अदालतों द्वारा चिकित्सा आधार पर विदेश यात्रा की अनुमति दिए जाने के बाद 19 नवंबर को अपने भाई शहबाज शरीफ के साथ लंदन पहुंचे।

चिकित्सा आधार पर अल-अजीजिया भ्रष्टाचार मामले में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के तीन सप्ताह बाद वह लंदन पहुंचे। पीएमएल-एन के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पिछले हफ्ते लंदन में नवाज शरीफ से मिलने पहुंचा था, लेकिन टीम के कुछ सदस्यों ने डॉन न्यूज को बताया कि कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *