10 May 2026, Sun

प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पांडे ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल एवं माता बिरासनी का किया दर्शन 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत माता बिरासनी का दर्शन कर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विगत दिनों आयोजित युवा आक्रोश आंदोलन की सफलता एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को माता सद्बुद्धि दे और प्रदेश की बदहाल खस्ताहाल स्थिति में सुधार हो इस निमित्त माता बिरासनी का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिले के युवा नेता जिला महामंत्री दिलीप पांडे सरजू प्रसाद अग्रवाल मुसाफिर राय वरिष्ठ नेता पार्षद बहादुर सिंह व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोपाल वासवानी एडवोकेट दिलीप विश्वकर्मा जिले के मंत्री प्रदीप सोनकर अमित सिंह श्रीधर राव एवं संतोष यादव प्रेम गुप्ता सत्या विश्वकर्मा पीयूष तिवारी एवं मंडल अध्यक्ष विष्णु विश्वकर्मा महामंत्री अजय मिश्रा बृजेश तिवारी,कल्लू बर्मन पूरे समय साथ रहे। माता बिरासनी के पूजन दर्शन उपरांत दीन हीन दलित शोषित बुजुर्ग मातृशक्ति को जिले में बढ़ रही ठंड के प्रकोप से निजात दिलाने के लिए कंबलों का वितरण किया साथ ही युवाओं में दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ प्रदेश के अनवरत विकास में युवा शक्ति के योगदान की बात कहीl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *