
पहले दिन नाबाद 77 रन बनाने वाले स्मिथ ने बाद में कहा, ‘क्या ऐसा हुआ? मुझे पता नहीं है।’ ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरने के बाद स्मिथ जब 80 हजार से अधिक दर्शकों के सामने क्रीज पर उतरे तो कुछ दर्शकों ने तालियां बजाईं तो कुछ ने उनकी हूटिंग की।
पढ़ें,
इसमें कोई संदेह नहीं कि यह हूटिंग स्मिथ पर मार्च 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ के मामले में लगे एक साल के प्रतिबंध के कारण की गई। स्मिथ तब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान थे। स्मिथ मार्च 2020 में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी संभालने के योग्य हो जाएंगे।
स्मिथ ने कहा, ‘जब मैं बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर जाता हूं तो वास्तव में ऐसी चीजों पर ध्यान नहीं देता। प्रशंसा हो या आलोचना। मैंने इन पर ध्यान नहीं देना सीख लिया है।’
Source: Sports
