
लक्ष्मण ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘यह साल भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार रहा है। टेस्ट क्रिकेटर होने के नाते मेरा हमेशा से सपना रहा है कि ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया जाए। मैं अपने करियर में यह मुकाम हासिल नहीं कर सका लेकिन विराट की कप्तानी में भारतीय टीम ने यह कारनामा कर दिखाया। इस लिहाज से यह साल मेरे लिए भी काफी खास है।’
भारत ने इस साल आठ टेस्ट खेले और सात में जीत हासिल की। एक मैच ड्रॉ रहा था। इसके अलावा भारतीय टीम ने कुल 28 वनडे मैच खेले और 19 में जीत हासिल की। साथ ही 16 टी-20 मैचों में से भारत ने नौ में जीत हासिल की। कप्तान कोहली ने भी 2019 के अपने करियर में खास करार दिया।
Source: Sports
