9 Nov 2026, Mon

एक स्पा सेंटर से देह व्यापार में कथित रूप से लिप्त सात लड़कियों सहित 12 लोग गिरफ्तार

भोपाल, 30 दिसंबर (भाषा) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक स्पा सेंटर से कथित तौर पर देह व्यापार में लिप्त सात लड़कियों सहित 12 लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। भोपाल अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने ‘भाषा’ को बताया कि मुखबिर की सूचना पर अपराध शाखा पुलिस ने शहर के बागसेवनिया में इस स्पा सेंटर से देह व्यापार कर रहे सात लड़कियों एवं पांच लड़कों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि ये सभी बालिग हैं और उनसे पूछताछ जारी है। झारिया ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर विस्तृत जांच जारी है।

Source: Madhyapradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *