27 Apr 2026, Mon

कांग्रेस के किसानों की कर्ज माफी की घोषणा पर भाजपा और उसके सहयोगियों के पेट में दर्द क्यो हो रहा -कांग्रेस

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने पूछा कि कांग्रेस के द्वारा सरकार बनने के दस दिनों के अंदर किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा से भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल के नेताओ के पेट मे दर्द क्यो हो रहा है? कांग्रेस ने वायदा किया है उसे पूरा भी करेगी। घोषणा पत्र में वायदा किया है कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने घोषणा किया है। कांग्रेस नेताओ ने गंगाजल लेकर प्रतिज्ञा ली है। जनता कांग्रेस के वायदे को हाथों हाथ ले रही, इससे भाजपा बौखला गयी है। भाजपा का संकल्प पत्र वायदा खिलाफी का दस्तावेज बन गया है। भाजपा 2013 का विधानसभा चुनाव कर 2014 के लोकसभा चुनाव का घोषणा पत्र एक हाथ में और दूसरे हाथ में गंगाजल उठाकर बता दे कि भाजपा ने इन घोषणा पत्र में कौन से वादों को पूरा किया है? क्या किसानों, युवाओं, व्यापारियों, कर्मचारियों, मजदूरों, बस्तर-सरगुजा से की कही गई बातों को क्यों नही निभाया ?

भाजपा को आपत्ति किस पर है? भाजपा बताएं भाजपा को गंगाजल पर आपत्ति है या भाजपा को किसानों के कर्ज माफी पर आपत्ति है? जनता जानना चाहती है।

गंगा मैया के साथ और किसानों के साथ अगर सौतेला व्यवहार किया है तो भाजपा ने किया है और इसीलिए भाजपा को दर्द हो रहा है। जब कांग्रेस में गंगाजल उठाकर किसानों के हित की बात की है तो भाजपा तिलमिला गयी है। भाजपा समझ गयी है कि जनता उनके कुशासन से मुक्ति के लिये प्रतिबद्ध है, प्रथम चरण के बाद दूसरे चरण के मतदान में भी जनादेश उसके खिलाफ आने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *