3 Nov 2026, Tue

अकाली दल नेता ने कोर्ट परिसर में 1984 दंगे के दोषी को जड़ा थप्पड़

नई दिल्ली : दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में गुरुवार को सुनवाई चल रही थी। सुनवाई के बाद कोर्ट परिसर में अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक दोषी को थप्पड़ जड़ दिया। उल्लेखनीय है कि अवतार सिंह और हरदेव सिंह की हत्या के आरोपियों को कोर्ट ने दोषी ठहराया है और 20 नवंबर को उन्हें सजा सुनाई जाएगी।

दोषी को थप्पड़ मारे जाने का एक विडियो भी वायरल हुआ है। पुलिसकर्मी दोषियों को सुरक्षा घेरे के बीच कोर्ट रूम से बाहर ले जा रहे थे तभी सिरसा ने एक आरोपी पर थप्पड़ बरसा दिया। हालांकि, इस बीच पुलिस सक्रिय हो गई और सिरसा को दूर ले गई।

कोर्ट परिसर से निकलने के बाद सिरसा ने मीडिया से कहा, ‘उन्होंने 1984 में निर्दोषों की हत्या कर दी। वे बदमाशों की तरह घूम रहे हैं। वे नारेबाजी कर रहे थे कि वे हमें 1984 के दंगे की याद दिला देंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *