1 May 2026, Fri

Ind vs NZ Score: दूसरे दिन का खेल शुरू, जानें हर लाइव अपडेट

वेलिंग्टन
न्यूजीलैंड के खिलाफ बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। पहला दिन शुक्रवार, भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। दिन के शुरुआती दो सत्रों में कीवी गेंदबाजों ने भारत को परेशान किया तो दिन के तीसरे सत्र का खेल बारिश के कारण नहीं हो सका और इसी कारण भारत ने दिन का अंत पांच विकेट के नुकसान पर 122 रनों का साथ किया। वेलिंग्टन में मौसम साफ है और रोशनी भी खेल के लिहाज से बढ़िया है। दूसरे दिन भारतीय पारी करीब एक घंटे चली। कीवी गेंदबाजी ने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर दिया और 5 और विकेट गंवाकर भारतीय पारी 165 रन पर सिमट गई। दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाज सिर्फ 43 रन और जोड़ सके। रहाणे ने थोड़ा संघर्ष किया। रन आउट होने से पहले पंत भी ठीक खेल रहे थे। कीवी टीम के लिए साउदी और जेमीसन ने 4-4 विकेट हासिल किए। अब न्यूजीलैंड की पहली पारी शुरू। जानिए दूसरे दिन मैच का लाइव अपडेट…

भारत की तरफ से मोहम्मद शमी गेंदबाजी करने आए

6.4 ओवर: न्यूजीलैंड का स्कोर 12/0

4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 4 रन बिना किसी नुकसान

भारत की तरफ से दूसरा ओवर डाल रहे हैं इशांत शर्मा। न्यूजीलैंड का स्कोर 2 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान 3 रन

न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आए हैं टॉम लाथम और ब्लंडेल। भारत की तरफ से पहला ओवर डालने के लिए जसमीत बुमराह के पास गेंद

68.1 ओवर: ऑल आउट 165 रन बनाकर भारतीय पारी ढही। साउदी की गेंद पर शमी ने पकड़ाया कैच

67.3 ओवर: इशांत शर्मा 5 रन बनाकर आउट, भारत का स्कर 165/9। जसमीत बुमराह नए बल्लेबाज

62.3 ओवर: अजिंक्य रहाणे 46 रन बनाकर आउट, साउदी ने लिया विकेट, विकेटकीपर को थमा बैठे कैच। भारत का स्कोर 143/8। मोहम्मद शमी आए हैं बल्लेबाजी के लिए

59.5 ओवर: रहाणे ने बोल्ट की गंद पर जड़ा चौका। भारत का स्कोर पहुंचा 138/7

58.3 ओवर: पंत के बाद भारत ने खोया 7वां विकेट। आर.अश्विन, साउदी की गेंद पर हुए क्लीन बोल्ड। नए बल्लेबाज इशांत शर्मा मैदान में। भारत 132/7

58.2 ओवर: भारत का छठा विकेट गिरा, ऋषभ पंत रन आउट। नए बल्लेबाज आर. अश्विन मैदान में। भारत का स्कोर 132/7

58 ओवर: अभी तक पहला सत्र भारत के लिए अच्छा रहा। 3 ओवर में 10 रन आए बिना कोई विकेट गंवाए।

57.2 ओवर: भारत 5 विकेट के नुकसान पर 132 रन। गेंदबाजी कर रहे हैं न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट

55.4 ओवर: ऋषभ पंत ने गेंद सीमा रेखा के पार पहुंचाई। भारत के खाते में 6 रन जुड़े।

दूसरे दिन का खेल शुरू। क्रीज पर भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *