24 Apr 2026, Fri

छत्तीसगढ़ में बनेगी कांग्रेस की सरकार :शैलेश नितिन

रायपुर, एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त स्पष्ट दिखाई दे रहा है मतगणना के दिन 11 दिसंबर को कांग्रेस और ज्यादा सीटें जीतेगी और कांग्रेस दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के चेयरमैन शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि प्रथम चरण, द्वितीय चरण के मतदान पूर्ण होने के बाद जिस प्रकार से किसानों ने धान बेचने में रुचि नहीं दिखाई और कांग्रेस पार्टी के नेताओं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव कांग्रेस की सरकार बनने पर धान खरीदी की नीति को लेकर स्पष्ट घोषणा के पश्चात ही किसानों ने धान बेचना शुरू किया। किसानों ने तो पहले ही छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन का स्पष्ट संकेत दे दिया है।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस के संकल्प कर्ज माफी और धान का मूल्य 2500 रुपया पर जनता ने विश्वास किया है। 15 साल के कुशासन, भ्रष्टाचार में संलिप्त भाजपा सरकार के खिलाफ मतदान किया है।

रमन सिंह  के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

रमन सिंह  की निचोड़ने की आदत अभी भी नहीं गयी

सभी एग्जिट पोल के निचोड़ को अपनी जीत बताने वाले मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 15 वर्ष छत्तीसगढ़ को निचोड़ने के बाद अब रमन सिंह जी एग्जिट पोल का भी निचोड़ निकाल रहे है। छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनावों का निचोड़ भाजपा की हार और 30 सीटों से कम पर सिमट जाना है। कांग्रेस की सरकार बनाने के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव के दावे को दोहराते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 11 तारीख ज्यादा दूर नहीं है। कांग्रेस की दो तिहाई बहुमत से छत्तीसगढ़ में सरकार बनने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *