9 Nov 2026, Mon

आदिवासी क्षेत्रों में पलायन रोकने रोजगार के अवसर बढ़ाने के निर्देश

आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने की योजनाओं की समीक्षा

भोपाल. आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा है कि आदिवासी क्षेत्रों में रोजगार के सिलसिले में होने वाले पलायन को रोकने के लिये रोजगार के अवसर बढ़ाये जाने की जरूरत है। उन्होंने इन क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाये जाने के लिये भी कहा। मंत्री सुश्री सिंह मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक में योजनाओं की समीक्षा कर रही थीं। बैठक में प्रमुख सचिव श्रीमती दीपाली रस्तोगी भी मौजूद थीं।

मंत्री सुश्री सिंह ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर ध्यान दिये जाने की जरूरत है जहाँ किराये के भवनों में शालाएँ और छात्रावास संचालित हो रहे हैं, वहाँ पर सरकारी भवन प्राथमिकता के साथ बनाये जाना चाहिये। आदिम जाति कल्याण मंत्री ने कहा कि आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये कौशल विकास के काम शुरू किये जाएं। इन क्षेत्रों में सिलाई, कड़ाई और बुनाई के कामकाज को प्रथामिकता दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *