8 Nov 2026, Sun

शहीद जवान की पत्नी ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिया योगदान

रायपुर, बस्तर के शहीद जवान श्री उपेन्द्र साहू की पत्नी श्रीमती राधिका साहू ने मुख्यमंत्री सहायता कोष मंे 10 हजार रूपए की सहयोग राशि जमा की है। शहीद जवान श्री उपेन्द्र साहू एक महीने पहले बस्तर में पूरी बहादुरी से नक्सलियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। शहीद की पत्नी श्रीमती राधिका साहू ने खुद बस्तर पुलिस अधीक्षक के पास जाकर यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष के नाम से जमा की, और कहा कि अगर आज मेरे पति होते तो वो भी यही करते। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शहीद जवान की पत्नी श्रीमती राधिका साहू के इस जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि इस सहयोग के लिए मैं निःशब्द हंू और उन्हें सलाम करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *