8 Nov 2026, Sun

शटर बंद कर चलायी जा रही दुकानों पर किया गया कारवाई

भाटापारा/अर्जुनी – जिला कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर कड़ी कारवाई किया जा रहा है।इसी कड़ी में आज भाटापारा शहर में सदर बाजार स्थित जे के ज्वेलर्स पर लॉक डाउन के उल्लंघन करने के कारण 5 हज़ार रुपया का जुर्माना प्रशासन की तरफ से लगाया गया। भाटापारा एसडीएम महेश राजपूत के नेतृत्व में निकली टीम ने देखा कि इस दुकान का शटर थोड़ा खुला हुआ था। दुकान के बाहर भी लोगो का हलचल था।जिस पर उस दुकान के अंदर प्रवेश कर वस्तु स्थिति को देखा गया तो दुकान के अंदर बिना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किये ज्वेलरी का विक्रय मालिक के द्वारा किया जा रहा था।दुकान मालिक शांतिलाल जैन सहित अंदर 4 ग्राहक मौके पर उपस्थित मिले। एसडीएम राजपूत के द्वारा जैन से जवाब पूछने पर भी वह संतोषजनक जवाब नही दे पाया। जिस पर उसे समझाईश देते हुए जुर्माना लगाया गया। जैन को भविष्य में लॉक डाउन का उल्लंघन न करने की सख्त हिदायत भी दी गई है। कार्यवाही के दौरान प्रशिक्षु डीएसपी तारेश साहू तहसीलदार प्रवीण तिवारी,नगर पालिका परिषद अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *