29 Sep 2026, Tue

आर एस एस के विषय में धरमलाल कौशिक से कांग्रेस ने मांगी पांच जानकारियां

धरमलाल कौशिक के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का जवाब

 धरमलाल कौशिक जी आर एस एस के बारे में जानकारी देना ही चाहते हैं तो इन सवालों का जवाब दे दे

रायपुर। धरमलाल कौशिक के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जवाब दिया है।आर एस एस के विषय में धरमलाल कौशिक से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि धरमलाल कौशिक जी आर एस एस के बारे में जानकारी देना ही चाहते हैं तो 5  सवालों का जवाब ही दे दे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गठन 1925 में हुआ था और 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ। देश की आजादी की लड़ाई के अंतिम 22 वर्षों में संघ अस्तित्व में था और इस दौरान आजादी की लड़ाई में संघ की भूमिका को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पांच सवाल पूछे हैं ।

आजादी की लड़ाई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कितने लोगों ने भाग लिया ?

आजादी की लड़ाई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कितने लोग जेल गये ?

 आजादी की लड़ाई में आरएसएस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कितने लोग शहीद हुये ?

अंग्रेजों से आरएसएस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के और संघ विचारधारा के कितने लोगों ने माफी मांगी ?

आजादी की लड़ाई के सिपाहियों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के खिलाफ अंग्रेजों की मुखबिरी में आरएसएस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कितने लोग शामिल थे ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *