8 Nov 2026, Sun

छत्तीसगढ़ में अब तक 272.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर, 30 जून 2020/ राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून से अब तक 272.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में आज सुबह रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सरगुजा में 1.7 मिमी, जशपुर में 5.5 मिमी, कोरिया में 3.2 मिमी, रायपुर में 2.3 मिमी, बलौदाबाजार में 3.6 मिमी, गरियाबंद में 34.2 मिमी, महासमुन्द में 28.2 मिमी, धमतरी में 0.6 मिमी, मुंगेली में 8.3 मिमी, रायगढ़ में 16.0 मिमी, जांजगीर-चांपा में 9.1 मिमी और दुर्ग में 2.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।     इसी प्रकार कबीरधाम में 8.0 मिमी, राजनांदगांव में 6.5 मिमी, बालोद में 6.5 मिमी, बेमेतरा में 5.8 मिमी, बस्तर में 6.0 मिमी, कांकेर में 0.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 10.9 मिमी और बीजापुर में 9.8 मिमी, औसत वर्षा आज रिकार्ड की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *