8 Nov 2026, Sun

तमिलनाडु में नेवेली पॉवर प्लांट के बॉयलर में विस्फोट पर शाह ने जताया दुःख

नई दिल्ली : केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने तमिलनाडु में नेवेली पॉवर प्लांट के बॉयलर में विस्फोट की वजह से लोगों के जान गँवाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एक ट्वीट मे श्री अमित शाह ने कहा कि उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से बात कर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राहत कार्य में मदद के लिए केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) मौक़े पर पहुँच गया है। श्री अमित शाह ने मृतकों के परिजनो के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *