26 Apr 2026, Sun

पुलिस विभाग में पदोन्नति से भरे जाने वाले सभी रिक्त पद दो महीने में भरे जाएंगे

रायपुर,  पुलिस महानिदेशक  डी.एम. अवस्थी ने पुलिस मुख्यालय के सभी शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों को पदोन्नति से भरे जाने वाले सभी रिक्त पदों को दो महीने के भीतर पदोन्नति योग्य कर्मचारियों से नियमानुसार भरे जाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक श्री अवस्थी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति मिलने से उनकी कार्यक्षमता और मनोबल में वृद्धि होती है, साथ ही उनके पारिवारिक और सामाजिक जीवन का स्तर भी ऊंचा उठता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *