27 Apr 2026, Mon

मत्स्य बाजार स्थल का उपयोग सुनिष्चित कराए- कमिष्नर

शहडोल – (मो.शब्बीर ब्यूरो चीफ शहडोल ) कमिष्नर शहडोल संभाग श्री नरेष पाल ने शहडोल में मत्स्य विक्रेताओं के लिए बनाए गए मत्स्य बाजार स्थलों का उपयोग सुनिष्चित करने के निर्देष शहडोल संभाग के सभी मत्स्य अधिकारियों को दिये है। कमिष्नर ने निर्देषित करते हुए कहा है कि शहडोल संभाग के बाजार हार्टाे में मत्स्य उत्पादको के लिये मत्स्य बाजार स्थलो का निर्माण किया गया है। कमिष्नर ने निर्देष दिये है कि शहडोल संभाग के सभी मत्स्य बाजार के स्थलों का उपयोग होना चाहिए तथा मत्स्य पालको एवं मछली बेचने वालों को इसका लाभ मिलना चाहिए। कमिष्नर ने यह भी निर्देष दिये हेै कि शहडोल संभाग में बनाए गए सभी मत्स्य बाजार स्थलों का कलेक्टर्स सत्यापन कराएॅ। कमिष्नर ने शहडोल संभाग में बनाए गए मत्स्य बाजार स्थलों की सूची भी उपलब्ध कराने के निर्देष मत्स्य विभाग के अधिकारियों को दिये है। कमिष्नर शहडोल संभाग ने उक्त निर्देष बुधवार को मत्स्य विभाग, सहकारिता विभाग एवं जल संसाधन विभाग की संयुक्त संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये। बैठक में कमिष्नर ने जल संसाधन विभाग के कार्यांे की समीक्षा करते हुए अधिकारियेां को निर्देषित किया कि वर्षाकाल में बांधों एवं तालाबों पर विषेष निगरानी रखें तथा पानी के भराव की स्थिति की जानकारी समय-समय पर मुहैया कराएॅ। बैठक मंे कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कमिष्नर ने किसानों को खाद की समुचित उपलब्धता सुनिष्चित करानेे के निर्देष अधिकारियों को दिये। बैठक उप संचालक कृषि ने बताया कि शहडोल संभाग में धान की शत प्रतिषत बोनी हो चुकी है शहडोल संभाग में वर्षा की स्थिति ठीक है। बैठक में कमिष्नर ने मत्स्य विभाग द्वारा संचालित नीलीक्रांति योजना, मत्स्य बीज उत्पादन कार्यक्रम, की भी समीक्षा की। बैठक में उप संचालक मत्स्य उद्योग श्री संतोष चैधरी, उप संचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता, उपायुक्त संहकारिता श्रीमती शकुन्तला ठाकुर एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *