24 Apr 2026, Fri

निशा सिंह परिहार रायपुर और शैल सिंह बनी कोरिया जिला अध्यक्ष

रायपुर। हिन्दू क्षत्रिय वाहिनी संगठन के महिला विंग क्षत्राणी वाहिनी के जिला अध्यक्षो की नियुक्ति राष्ट्रीय महासचिव शैलेश प्रताप सिंह की सहमति और प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सेंगर की अनुशंसा पर श्रीमती निशा सिंह परिहार रायपुर जिला अध्यक्ष एवं राजनांदगांव प्रभारी, श्रीमती शैल सिंह अध्यक्ष कोरिया, श्रीमती सुनीता सिंह अध्यक्ष बिलासपुर, श्रीमती माया सिंह अध्यक्ष अम्बिकापुर एवं प्रभारी सूरजपुर, श्रीमती सुनीता सिंह को अध्यक्ष कोरबा का प्रभार सौंपा गया है। प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह एवं मीडिया प्रभारी पवन सिंह गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुणेंद्र सिंह गहरवार, राष्ट्रीय सचिव विकास सिंह बघेल, राष्ट्रीय महासचिव शैलेश प्रताप सिंह, राष्ट्रीय प्रभारी भरत सिंह परिहार और प्रदेश संरक्षक राजेंद्र सिंह गहरवार (दद्दा) ने छत्तीसगढ़ में महिला विंग क्षत्राणी वाहिनी नियुक्ति करने के निर्देश मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सेंगर ने समाज के लिए अच्छे कार्य एवं समर्पण को देखते इन्हें नई जिम्मेदारी दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *