8 Nov 2026, Sun

आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य की भुगतान रोकने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुक्ता सिंह चौहान को लिखा पत्र।

खोंगापानी – नगर पंचायत खोंगापानी के नेता प्रतिपक्ष,पार्षद वार्ड04 जगदीश मधुकर ने नगर पंचायत खोंगापानी वार्ड क्रमांक07 में बने आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य की भुगतान रोकने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती मुक्ता सिंह चौहान को लिखा पत्र। नेता प्रतिपक्ष जगदीश मधुकर ने प्रेसवार्ता में बताया कि आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य की वार्डवासियों के द्वारा निरंतर गुणवक्ताविहीन की शिकायत मिल रही थी जिस पर स्वयं दिनाँक 04.08.2020 को निर्माण स्थल पर जाकर देखा तो प्रथम दृष्यता में ही निर्माण कार्य अत्यंत घटिया एवं खानापूर्ति मात्र किया जा रहा था। जिसकी शिकायत मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिनाँक 05.08.2020 को पत्र लिखा था। पर जिसकी कोई भी जाँच की जानकारी मुझे प्राप्त नहीं हुआ। इस लिए नेताप्रतिपक्ष ने भुगतान ना करने के संबंध में स्मरण पत्र लिखा और बिना जाँच किये भुगतान हुआ तो नगर पंचायत कार्यालय के बाहर धरने पर बैठने की चेवतानी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *