8 Nov 2026, Sun

आयुष मलेरिया रोग नियंत्रण अभियान 2020 का हुआ शुभारंभ

शहडोल (मो.शब्बीर बयूरो चीफ शहडोल)- आयुष मलेरिया जिला नोडल अधिकारी डॉ. शशि प्रभा पांडेय ने जानकारी दी है कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष में शहडोल जिले में आयुष विभाग द्वारा मलेरिया नियंत्रण के लिए उपयोगी होम्योपैथिक औषधि मलेरिया ऑफ-200 का वितरण कार्य आज शुभारंभ किया गया। आयुष मलेरिया जिला नोडल अधिकारी डॉ शशि प्रभा पांडेय ने बुढार ब्लॉक के समदा टोला की सरपंच श्रीमती गेंदबती औषधि खिलाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की रोकथाम हेतु औषधि वितरण के कारण इस बार मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम से में विलंब हुआ है। यद्यपि आयुषी सभी संस्थाओं से माह जुलाई से ही मलेरिया ऑफ-200 का वितरण चालू है। संचालनालय आयुष मध्य प्रदेश से भी अभी हाल ही में निर्देश प्राप्त होने पर जिले के मलेरिया प्रभावित गांवों की सूची प्राप्त कर के आज से संकेतिक शुरुआत की गई है। संचार न्यायालय के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया जाकर शीघ्र ही 56 गांव की 56540 जनसंख्या में औषधि वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *