1 May 2026, Fri

16 तारीख बुधवार से 20 तारीख रविवार तक संपूर्ण बाजार बंद का व्यापारी संघ ने किया घोषित

शहडोल-( उबैद खान की रिपोर्ट) जिला व्यापारी संघ शहडोल ने जिले मे कोरोना महामारी के बढ़ते संकट को देखते हुए व्यापारी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता की अध्यक्षता मे आज दिनांक 13 को अभय कुंज गार्डेन मे जिला व्यापारी संघ शहडोल के संरक्षकों, पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं सभी घटक संघों के अध्यक्षों एवं कई अन्य व्यापारी बंधुओं की उपस्थिति में ता.16/9/2020 दिन बुधवार से ता.20/9/2020 दिन रविवार तक संपूर्ण बाजार बंद का निर्णय सर्वसम्मति से व्यापारी संघ द्वारा लिया गया। एवं हर रविवार को शहडोल नगर के समस्त प्रतिष्ठानो को पूर्णतः बंद रखने का निर्णय भी जिला व्यापारी संघ शहडोल द्वारा बैठक मे लिया गया। आवश्यक वस्तु जैसे डेयरी, फल एवं सब्जी प्रातः 7 बजे से प्रातः 11 बजे तक उपलब्ध होगा। बैठक में मौजूद अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, महामंत्री प्रकाश ओचानी, बुढार व्यापारी संघ के अध्यक्ष कैलाश सिंघानिया, धनपुरी व्यापारी संघ अध्यक्ष अजय जयासवाल उपाध्यक्ष मनोज सराफ, राजेश गुप्ता, सी. एम. मिहानी, सुशील छाबरा, लक्ष्मी चंद बजाज, जसवीर सिंह, सुशील सिंघल ( सी.ए.), गोपाल सराफ, अजय चपरा, किशन सनपाल, अज़ीम खान, लखन पाण्डेय, सैलेश ताम्रकार, सुनील गुप्ता, सुरेश जेठानी, प्रदीप गुप्ता, देवेंद्र ठारवानी, अमित गुप्ता ( बंटी), ऋतुराज गुप्ता, राजेश सोनी, राजेंद्र गुप्ता, दिनेश गुप्ता (सोहागपुर), अजय रोहरा, राजू जैन, नरेश जैन एवं कई अन्य व्यापारी बंधुओं की उपस्तिथि मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *