8 Nov 2026, Sun

सड़क दुर्घटना रोकने ब्लैक स्पॉट का किया गया निरीक्षण

रायपुर । ज्ञात है कि विगत 2 सितंबर 2020 को रायपुर जिला सड़क सुरक्षा समिति का सांसद महोदय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में मुख्य चर्चा का बिंदु रायपुर शहर के ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना को रोकने हेतु जल्द से जल्द आवश्यक उपाय करना था।

जिसके परिपालन में एनएचएआई के परियोजना निदेशक श्री संजय वर्मा, पुलिस विभाग से सुश्री रत्ना सिंह भापुसे,श्री एमआर मंडावी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर, श्री सतीश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर, नगर निगम रायपुर से श्री आभाष मिश्रा, परिवहन विभाग से श्री अनिल कुमार, लोक निर्माण विभाग एवं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के वरिष्ठ अधिकारी के साथ संयुक्त रूप से टीम बनाकर आज रायपुर जिले के नेशनल हाईवे 53 में स्थित ब्लैक स्पॉट- पिंटू ढाबा सिरीखेड़ी, जिंदल इस्पात तिराहा, रिंग रोड 3 जंक्शन राजू ढाबा, मंदिर हसौद चौक, एवं अन्य दुर्घटना जन्य क्षेत्र तेलीबांधा थाना तिराहा रिंग रोड जंक्शन , वीआईपी तिराहा, जोरा लाभांडी सर्विस रोड, एवं सुंदर नगर टोल प्लाजा का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सड़क दुर्घटना को रोकने हेतु अल्पकालीन योजना जैसे चौक चौराहों पर संकेतक बोर्ड, रोड मार्किंग ,कैट्स आई ,हाई मास्क लाइट एवं संपर्क मार्गो में रंबलर स्ट्रीप का निर्माण को प्राथमिकता से जल्द से जल्द पूरा करने समय सीमा तय की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *