8 Nov 2026, Sun

उत्तरप्रदेश : मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा जयन्ती पर प्रदेशवासियों को दीं हार्दिक शुभकामनाएं

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीने विश्वकर्मा जयन्ती पर शिल्पियों एवं अभियन्ताओं सहित सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।आज यहां जारी एक शुभकामनासंदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश एवं प्रदेश के आर्थिक विकास में तकनीकी विशेषज्ञों कामहत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहाकि प्रदेश में बड़ी संख्या में कारीगर एवंहस्तशिल्पी पारम्परिक कार्यां के माध्यम से जीविकोपार्जन करते हैं।

यह हस्तशिल्पी और कारीगर पारम्परिक कार्यां में अत्यन्त प्रतिभाशाली हैं। पारम्परिक कारीगरों की प्रतिभा को निखारने के लिए इनके प्रशिक्षण तथा व्यवसाय में वृद्धि के उद्देश्य सेप्रदेश सरकार द्वारा ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना तथा ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान’योजना संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री जी नेकहा कि विश्वकर्मा जयन्ती सृजन व निर्माण के प्रति हम सभी कोप्रतिबद्ध होने का अवसर प्रदान करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *