8 Nov 2026, Sun

मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री चौहान ने जांच करवाकर विधानसभा भवन में प्रवेश किया

भोपाल : एक दिवसीय सत्र के लिए आज विधानसभा परिसर पहुंचते ही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पल्स ऑक्सीमीटर से जांच और तापमान की जांच कराने के बाद विधानसभा भवन में प्रवेश किया। उन्होंने कोरोना की परिस्थितियों में एहतियातन निर्धारित की गईं सभी सावधानियों का पालन किया।

अन्य मंत्रीगण ने भी आवश्यक परीक्षण करवाकर विधान सभा भवन में प्रवेश किया। बैठक व्यवस्था सहित सेनिटाइजर के उपयोग और परस्पर दूरी रखने संबंधी व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *