6 Nov 2026, Fri

मध्यप्रदेश : सड़क बत्ती के लिए जारी रहेगी सब्सिडी

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रि-परिषद की वर्चुअल बैठक हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा निर्णय लिया गया कि गत वर्षो की भांति वर्ष 2019-20 तथा 2020-21 में निकायों के निम्नदाब सड़क बत्ती विद्युत संयोजनों के लिए मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा नियत लागत प्रभार पर 95 रूपये प्रति किलावॉट प्रतिमाह सब्सिडी जारी रखी जायेगी।

वर्ष 2019-20 और वर्ष 2020-21 में निकायों के निम्नदाब सड़क बत्ती विद्युत संयोजनों के लिए नियत लागत प्रभार पर 95 रूपये प्रति किलोवॉट प्रतिमाह सब्सिडी प्रदान करने के लिए विभागीय बजट में पृथक मद प्रारंभ कर 11.85 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *