6 Nov 2026, Fri

कलेक्टर ने लालपुर हवाई पट्टी विस्तार के लिए किया स्थल निरीक्षण

शहडोल (मो.शब्बीर ब्यूरो चीफ )- आज जनपद पंचायत सोहागपुर के भ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉ0 सतेंद्र सिंह ने ग्राम लालपुर में बनी हवाई पट्टी के विस्तार के लिए स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी श्री डी0के0 खरे ने बताया कि लगभग 2050 मीटर भूमि की हवाई पट्टी विस्तार के लिए आवश्यकता है और पुरानी हवाई पट्टी लगभग 1200 मीटर में बनी हुई है और उन्होंने बताया कि ओपीएम की लीज की जमीन हवाई पट्टी से लगी हुई है। तत्संबंध में कलेक्टर ने सीईओ ओपीएम अमलाई को स्थल तलब कर संपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

   कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री धर्मेंद्र मिश्रा को निर्देशित किया कि शुक्रवार के दिन जमीन का नाप-जोख कराएं, उसमें पृथक-पृथक यह अंकित किए जाएं की कितनी शासकीय भूमि, कितनी ओपियम की भूमि, कितनी अन्य लोगों की जमीन जो अधिग्रहित करने की आवश्यकता है स्पष्ट प्रस्ताव बनवाना सुनिश्चित करें ताकि शासन को हवाई पट्टी विस्तार के लिए प्रस्ताव भिजवाया जा सके। कलेक्टर ने हवाई पट्टी मैदान में समस्त अतिक्रमण हटाकर चैन लिंक लगवाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री धर्मेंद्र मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओपीएम अमलाई श्री अजय गुप्ता, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी श्री डी0के0 खरे, तहसीलदार सोहागपुर श्री लवकुश प्रसाद शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *