29 Apr 2026, Wed

प्रवासी कार्यकर्ताओं को दी गई सेक्टर और बूथ की जिम्मेदारी

अनूपपुर-(मो.शब्बीर बयूरो चीफ) भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सेक्टर और बूथ पर पार्टी के कार्य को और मजबूत करने के लिए प्रवासी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई जिसके लिए अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव के संबंध में प्रवासी कार्यकर्ताओ की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दों का आभाव है। उप चुनाव में वो भ्रम, झूठ पर आधारित वचनों के बूते एक बार फिर प्रदेश की जनता को बरगलाने की असफल कोशिश कर रही है। प्रदेश की जनता बहुत प्रबुद्ध है, वो इनके छलावे में नहीं आने वाली। चुनाव प्रभारी तथा मप्र सरकार के पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने अपने ओजस्वी उद्बोधन मे कहा कि भारतीय जनता पार्टी रीति-नीति आधारित पार्टी है। हम कार्यकर्ताओं की एकजुटता, समर्पण के बूते तथा भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के साथ चुनाव मैदान में हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान सरकार को स्थिरता तथा मजबूती प्रदान करने के लिये भाजपा प्रत्याशी की विजय के लिये आप सभी जमकर मेहनत करें। भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने सभी प्रवासी पदाधिकारियों को कहां की जिस बूथ और सेक्टर उन्हें दी जा रही है वह स्थानीय जिम्मेदार पदाधिकारियों के साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे पूरे चुनाव तक सभी प्रवासी दायित्व वान पदाधिकारियों की इस चुनाव को जीतने के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। कि जिम्मेदारी 14 अक्टूबर को भाजपा कार्यालय में प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक में उक्त दो प्रमुख वक्ताओं के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, प्रदेश का समिति सदस्य आधाराम वैश्य, ओम प्रकाश द्विवेदी, अनिल गुप्ता, रामअवध सिंह, जितेंद्र सोनी, रामदास पुरी, उमेश पटेल, ज्योति शर्मा, दिलीप जयसवाल, नरेन्द्र मरावी, विधानसभा विस्तारक हेमंत पांडेय, के साथ अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *