30 Apr 2026, Thu

महिला मोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का फूका पुतला भाजपा ने मौन व्रत रखकर किया विरोध प्रदर्शन

अनूपपुर (मो.शब्बीर बयूरो चीफ) भारतीय जनता पार्टी की नेत्री इमरती देवी के खिलाफ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा किए गए अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा की महिला मोर्चा ने कमलनाथ का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया तो वहीं भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौन धारण कर अपना विरोध प्रकट किया। महिला के सम्मान में भाजपा मैदान में आयोजित सामतपुर तालाब के पास कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील गौतम, मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा, महामंत्री लालदास राठौर, राहुल परोहा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता सिंह, उनके साथ नवरतनी शुक्ला गुड़िया रौतेल, रश्मि खरे, पुष्पा पटेल, ममता कोरी, निशा पटेल के अलावा भारी संख्या में महिलाओं ने कमलनाथ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला दहन किया। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा की कमलनाथ ने जिस तरह से भाजपा नेत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है वह माफ करने योग्य नहीं है ऐसे नेता को कांग्रेस पार्टी तत्काल बाहर करें जो महिलाओं का अपमान करें। कमलनाथ ने महिला के खिलाफ किए गए अभद्र टिप्पणी के माध्यम से अपनी मानसिकता को उजागर कर दिया है कि वह और उनकी पार्टी किस मानसिकता के साथ महिलाओं के प्रति सोच रखती है महिला मोर्चा कमलनाथ के बयानों की घोर निंदा की तो वहीं भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौन धारण कर विरोध प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *