3 नवम्बर के बाद जय प्रकाश अग्रवाल की दुर्दशा करने की दी है धमकी
अनूपपुर (मो.शब्बीर ब्यूरो अनूपपुर) उपचुनाव की जैसी जैसी सरगर्मिया बढ़ रही है। भाजपा नेताओ के करतूत सामने आ रहे है। विगत दिनो पहले भाजपा के नेताओ द्वारा काॅंसा के एक ग्रामीण की इतनी पिटाई की की वह बेहोश हो गया ऐसे कई कृत्य भाजपा के नेताओ के सामने आ रहे है। अब नेताओ की तो दादागिरी चल ही रही है। वही एक बडा मामला सामने आ रहा है। जहा खुले आम मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कांगे्रस जिला अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को सत्ता के मद मे चूर होकर अपना आपा खोते हुए 3 नवम्बर के बाद दुर्दशा करने की धमकी दी है। बिसाहूलाल सिंह ने जय प्रकाश अग्रवाल को कहा की जयप्रकाश मेरे चलते 13 साल अध्यक्ष रहा और 3 तारीख के बाद जो दुर्दशा मै जयप्रकाश का करूगाा वो कोई नही करेगा रास्ता मे ले लाऊगा, उसको अपना औकात समझाउगा इस धमाकी की सभी ने निंदा करते हुए कहा की यह पैसा बोल रहा है। और भाजपा के सत्ता मद मे चूर होकर बिसाहुलाल सिंह खूले आम गुडागर्दी पर उतारू हो गए जो भाजपा के चाल चरित्र और चेहरा को सामने ला रहा है।
उक्त मामले की शिकायत जिलाअध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने समस्त काग्रेस जनो के साथ मिलकर बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराने 20 अक्टूबर को थाना कोतवाली मे की है उन्होने कहा की यदि पुलिस प्रशासन बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही नही किया तो पूरे जिले मे सड़को मे आन्दोलन होगा साथ ही उन्होने अपने सुरक्षा की मांग भी की है। इस दौरान कांगेस जिला अध्यक्ष के साथ अनूपपुर जिले के विधायक द्वय फुन्दे लाल सिंह मार्काे, सुनील सराफ व कांगे्रस ब्लाक अध्यक्ष गण तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
