27 Apr 2026, Mon

अनूपपुर ग्रामीण मण्डल के देवहरा व बरगवां के बूथों में बैठक व सांसद हिमाद्रि सिंह ने किया जनसंपर्क

अनूपपूर (मो.शब्बीर बयूरो अनूपपुर) भारतीय जनता पार्टी की सांसद हिमाद्री सिंह उपचुनाव को लेकर लगातार जनसंपर्क अभियान में भ्रमण कर रही हैं और मतदाताओं से बिसाहूलाल सिंह को विजय दिलाने की अपील कर रही हैं इसी कड़ी में अनूपपुर ग्रामीण मंडल के देवहरा व चचाई सेक्टर के बरगवां, देवहरा, संजय नगर, अमलाई, बापू चैक बूथ क्रमांक 6,8,9 में शहडोल लोकसभा क्षेत्र की सांसद हिमाद्रि सिंह का जनसंपर्क कार्यक्रम बूथों में भाजपा विधानसभा उप चुनाव के प्रत्याषी बिसाहूलाल सिंह को कमल चुनाव चिन्ह पर निशान लगा कर भारी मतों से विजयी अभियान में बूथ प्रभारियों, पेज प्रभारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। देवहरा सेक्टर प्रभारी रामनारायण उरमलिया, सह प्रभारी अजय सिंह के द्वारा बूथ क्रमांक 10,16,17,18 के सभी बूथ प्रभारी व युवा मोर्चा, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान सांसद हिमाद्रि सिंह ने कहा कि आप सभी भारतीय जनता पार्टी की नींव है। और आपके परिश्रम के कारण ही भाजपा हर किसी चुनौती का सामना करने के लिए सदैव तत्पर रहता है। और बूथ स्तर पर जब हम मजबूत होंगे तो चुनाव में विजेता होंगें। इस बैठक व जनसंपर्क अभियान में देवहरा सेक्टर के कई प्रमुख व समर्पित भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के यहां उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी के बिसाहूलाल सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की जनसंपर्क के दौरान अनूपपुर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण फुक्कू सोनी, महिला मोर्चा की प्रदेश संयोजक एनजीओ व कारीगर रश्मि खरे, ओमप्रकाश दाहिया, रेखा मिश्रा, मनीष तिवारी, सुनिता सिंह, अनिल मिश्रा, नीरज नामदेव, देवहरा के बूथ प्रभारी, बरगवां के बूथ प्रभारी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा सहित सभी ने सघन जनसंपर्क किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *