6 Nov 2026, Fri

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव ने थाना आरंग का निरीक्षण किया

रायपुर। आज दिनाँक 29.10.2020 को श्रीमान् पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार यादव द्वारा थाना आरंग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लंबित अपराध, लंबित मर्ग, लंबित गुम इंसान, लंबित शिकायतों, थाने में रखें जाने वाले रजिस्टरों, मालखाना तथा हथियारों का भौतिक सत्यापन मुख्य रूप से रहा। इस दौरान श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित अपराध, मर्ग एवं शिकायत पर विवेचक अनुसार जानकारी लिया गया तथा समय सीमा का ध्यान रखते हुए जल्द निकाल करने के साथ ही विवेचकों को अपराधों की केस डायरी में अच्छी विवेचना कर अपराधियों को सजा दिलाने के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण दौरान श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कोरोना काल में बचाव के साथ बेहतर पुलिसिंग के बारे में भी निर्देश दिया गया, साथ ही साथ पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के कार्य में आ रहे दिक्कतों और व्यक्तिगत समस्याओं को भी सुना गया। इस दौरान थाना प्रभारी श्री लेखधर दीवान एवं थाने के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *