7 Nov 2026, Sat

नगरनार इस्पात संयंत्र स्थापना के लिए भू-अर्जन का कार्य नवम्बर अंत पूरे कर लिए जाएंगेकेन्द्रीय केबिनेट सचिव की वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ने दी जानकारी

 रायपुर 09 नवम्बर 2020/भारत सरकार के केबिनेट सचिव श्री राजीव गोबा ने आज राज्य के मुख्य सचिवों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों में निर्मित हो रहे बहुउद्ेश्यीय सड़क परियोजना-रेल परियोजना-लौह-स्टील परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी ली। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नगरनार गांव में स्थापित होने वाले स्टील प्लांट के संबंध में श्री गोबा ने जानकारी ली। मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल ने बताया कि नगरनार स्टील प्लांट के निर्माण से प्रभावित होने वाले 61 गांवों में से 57 गांवों में भू-अर्जन और अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर ली गयी है। शेष बचे हुए चार गांवों में भू-अर्जन की प्रक्रिया नवम्बर 2020 के अंत तक पूरी कर ली जाएंगी। बैठक में अपर मुख्य सचिव वन-उद्योग विभाग श्री मनोज पिंगुआ और सचिव राजस्व विभाग सुश्री रीता शंाडिल्य भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *