6 Nov 2026, Fri

आदिवासी बहुल गांव ईच्छापुर में खुला धान खरीदी केन्द्र


अब नहीं जाना पड़ेगा किसानों को 10 किलोमीटर धान बेचने

रायपुर, 02 दिसम्बर 2020/ खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में कांकेर जिले के आदिवासी बहुल ग्राम ईच्छापुर में नवीन धान उपार्जन केन्द्र शुरू किया गया है जिसे लैम्पस भी बनाया गया है। गत वर्ष इच्छापुर उपार्जन केन्द्र से संलग्न ग्राम घोटिया, मनकेसरी, गढ़पिछवाड़ी, नवागांवभावगीर, ईच्छापुर एवं आमाझोला के किसान 10 किलोमीटर दूर कांकेर धान उपार्जन केन्द्र में धान बेचने जाते थे। ईच्छापुर में नवीन धान खरीदी केन्द्र शुरू हो जाने से अब इन आदिवासी बहुल गांवों के किसानों को अपना धान बेचने दूर नहीं जाना पड़ेगा। विधायक कांकेर श्री शिशुपाल शोरी द्वारा ग्रामवासियों और समिति सदस्यों की उपस्थिति में आज धान खरीदी केन्द्र का शुभारंभ किया गया। इस नवीन खरीदी केन्द्र में 413 किसान पंजीकृत हैं, जो लगभग 20 हजार क्विंटल धान का विक्रय करेंगे। इस केन्द्र में आज 5 किसानों ने 126.40 क्विंटल धान का विक्रय किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *