20 Sep 2026, Sun

जशपुर जिले के ग्राम गम्हरिया के धान खरीदी केन्द्र पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर, 05 दिसम्बर 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के ग्राम गम्हरिया के धान खरीदी केन्द्र पहुंचे। वहां उन्होंने किसानों से चर्चा कर धान खरीदी केन्द्र में की गयी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने धान की खरीदी और भुगतान के बारे भी किसानों से पूछा। धान खरीदी केन्द्र में चबूतरा और शेड का निर्माण किया गया है, जहां किसानों से खरीदा गया धान सुरक्षित ढंग से रखा गया है। धान खरीदी केन्द्र में फ्लैक्स लगाकर धान खरीदी की अवधि, कामन धान, धान ग्रेड-ए, मक्का खरीदी की दर प्रदर्शित की गयी है। इस अवसर पर खाद्य और जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव विधायक श्री चिन्तामणी महराज, जशपुर विधायक श्री विनय भगत भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *