8 Nov 2026, Sun

जगदलपुर में जल्द खुलेगा ट्रामा सेंटर: CM भूपेश बघेल

भारत सरकार के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रायपुर, 16 दिसम्बर 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में जल्द ट्रामा सेंटर खोला जाएगा। श्री बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में भारत सरकार के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार श्री के. विजय कुमार के साथ बैठक में यह घोषणा की। बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू भी उपस्थित थे। श्री के. विजय कुमार ने मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि जगदलपुर में जल्द ट्रामा सेंटर खुलने से नक्सल घटनाओं में घायल होने वाले सुरक्षा बल के जवानों और दुर्घटना में घायलों को त्वरित उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *