6 Nov 2026, Fri

गरियाबंद : जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू शुक्रवार को राजिम आयेंगे

दोपहर 02 बजे राजिम माघी पुन्नी मेला आयोजन संबंधी बैठक लेंगे

गरियाबंद : प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू 05 फरवरी 2021 को राजिम आयेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री साहू 05 फरवरी को पूर्वान्ह 10 बजे कार द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे राजिम जिला गरियाबंद पहुंचेंगे। वे पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक सर्किट हाऊस राजिम में जिला स्तरीय अधिकारियांे की समीक्षा बैठक लेंगे। अपरान्ह 01 बजे से 02 बजे का समय आरक्षित है। प्रभारी मंत्री श्री साहू अपरान्ह 02 बजे से 3ः30 बजे तक नगर पंचायत राजिम के सभाकक्ष में राजिम मेला आयोजन संबंधी बैठक में शामिल होंगे। लोक निर्माण मंत्री श्री साहू बैठक पश्चात अपरान्ह 3ः30 बजे राजिम से कार द्वारा ग्राम सेमरा (भखारा) जिला धमतरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *