7 Nov 2026, Sat

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होंगी सम्मानितराज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन 28 फरवरी तक आमंत्रित

रायपुर, 22 फरवरी 2021/अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित महिला सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी से निर्धारित आवेदन का प्रारूप प्राप्त कर आगामी 28 फरवरी तक जमा कर सकते हैं। जिले से प्राप्त प्रविष्टयों से राज्य स्तर पर गठित स्क्रीनिंग समिति द्वारा पुरस्कार हेतु चयन किया जाएगा। यह सम्मान 25 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की ऐसी महिलाओं को दिया जाएगा, जिन्होेंने साहित्य, शिक्षा, लोक कला एवं संस्कृति, महिलाओं एवं बच्चों के विकास के लिए सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो और जिससे महिलाओं एवं बच्चों के जीवन-स्तर में सुधार हुआ हो। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *