22 Jun 2026, Mon

असम चुनाव : प्रियंका गांधी की पहली चुनावी रैली शारुपाथर में

रायपुर। कांग्रेस असम प्रभारी विकास उपाध्याय ने कहा,राहुल गांधी के बाद दो दिवसीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के असम दौरे से भाजपा इस चुनाव में कांग्रेस से काफी पीछे हो गई है। कल प्रियंका जी के सभी सभाओं में जिस तरह का रुझान लोगों का दिखा वह अभूतपूर्व था। गौरतलब हो कि विकास उपाध्याय प्रियंका गांधी के दो दिवसीय सभी कार्यक्रम को सफल बनाने दिन रात मेहनत कर रहे हैं। कल वे प्रियंका जी के साथ पूरे समय नजर आए और सभी कार्यक्रम में मंच साझा किया। आज 22 मार्च को प्रियंका गांधी की चार रैलियां होंगी. प्रियंका गांधी की पहली चुनावी रैली शारुपाथर में होगी। प्रियंका कलिआबोर में दूसरी और बोर्डोवा सत्र में तीसरी रैली को संबोधित करेंगी। नगांव के बोर्डोवा में प्रियंका दिन की अपनी चौथी और अंतिम रैली को संबोधित करेंगी।

विकास उपाध्याय ने जानकारी दी कि आज की इन रैलियों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *