7 Nov 2026, Sat

गरियाबंद : कांग्रेस नेता राजू ठाकुर का निधन

गरियाबंद। कांग्रेस नेता राजू ठाकुर का बीती रात निधन हो गया. सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई. राजू ठाकुर छुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे.

छुरा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता समद खान ने बताया कि रात में राजू ठाकुर को सांस लेने में तकलीफ हो रही है. पहले उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके बाद तत्काल छूरा सामुदायिक केंद्र ले जाया गया. डॉक्टरों ने हालत सीरियस होती देख उन्हें तत्काल गरियाबंद रेफर कर दिया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

छुरा बीएमओ प्रजापति ने बताया कि मरीज का ऑक्सीजन लेवल बहुत कम था. उन्हें सांस लेने में कठनाई हो रही थी. फिलहाल, उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नहीं आई है. दुल्ला गांव के निवासी 35 वर्षीय राजू ठाकुर लगातार दूसरी बार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *