8 Nov 2026, Sun

18 जून को कांग्रेस का महंगाई के विरोध में थमेगा छत्तीसगढ़

रायपुर। केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम उत्पादों सहित खाद्य सामाग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश की जनता से आह्वान किया है कि सभी 18 जून को दोपहर 12 बजे 5 मिनट के लिये जहां है वहीं थम जाये तथा चक्का जाम कर मंहगाई का विरोध करें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेसजनों से भी आह्वान किया कि वे सब अपने क्षेत्रों में इस सांकेतिक चक्का जाम को सफल बनाने जुट जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *