18 Sep 2026, Fri

महंगाई के विरोध में विधायक विकास ने किया चक्का जाम

रायपुर।बढ़ती महंगाई को लेकर संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय की अगुवाई में आज सांकेतिक चक्का जाम कियाआ गया। जाम के दौरान टाटीबंध हाइवे में घंटों तक हजारों की संख्या में ट्रकों के पहिया थम गए। विकास उपाध्याय के साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन द्वारा पूर्वनिर्धारित समयानुसार चक्का जाम कर महंगाई के विरोध में जबरदस्त नारेबाजी के साथ चक्का जाम किया। विकास उपाध्याय ने मोदी सरकार के खिलाफ महंगाई को लेकर चरणबद्ध तरीके से लगातार इस आंदोलन को जारी रखने का आव्हान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *