7 Nov 2026, Sat

पशुओं के रोका-छेका अभियान का शुभारंभ कांकेर के नवागांव भावगीर में ‘‘रोका-छेका’’ तिहार मेंशामिल हुई मंत्री श्रीमती भेड़िया

रायपुर, 01 जुलाई 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा वर्चुअल माध्यम से आज से शुरू पशुओं के रोका-छेका अभियान कार्यक्रम में कांकेर जिले के नवागांव भावगीर में जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भंेड़िया शामिल हुई। श्रीमती भेंड़िया की उपस्थिति में यहां ‘‘रोका-छेका“ तिहार मनाया गया। इस दौरान श्रीमती भेड़िया ने पूजा-अर्चना कर पशुओं को हरा चारा भी खिलाया। 
इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक श्री शिशुपाल शोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमंत धु्रव, पूर्व विधायक श्री शंकर ध्रुवा, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य श्री बिरेश ठाकुर, श्रीमती सियो पोटाई, कलेक्टर श्री चन्दन कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे, जनपद सदस्य राजेश भास्कर भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *