7 Mar 2026, Sat

वाजपेयी के पार्थिव शरीर को भाजपा मुख्यालय ले जाया जा रहा

नई दिल्ली | पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को यहां आम जनता के दशनार्थ के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय लेकर जाया जा रहा है। फूलों से ढके ताबूत में रखे पार्थिव शरीर को भाजपा के 6-ए दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित मुख्यालय ले जाया जा रहा है।
वाजपेयी (93) का यहां गुरुवार शाम एम्स में निधन हो गया था। उनका शाम चार बजे राजघाट के पास राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर अंतिम संस्कार होगा। भाजपा मुख्यालय से राष्ट्रीय स्मृति स्थल पहुंचने के लिए उनकी अंतिम यात्रा दोपहर एक बजे से शुरू होगी। दिवंगत नेता के सम्मान में सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है और दिल्ली में सरकारी कार्यालय, स्कूल और संस्थान बंद रखे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *