6 Nov 2026, Fri

उत्कल दिवस पर सम्मान समारोह 1 अप्रैल को

रायपुर उत्कल दिवस समारोह 1 अप्रैल को उत्कल विकास मंच के तत्वावधान में जेएन पाण्डेय स्कूल परिसर बैरन बाजार रायपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया जाएगा। उक्त जानकारी संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल बाघ ने दी। उन्होंने कहा कि उत्कल दिवस समारोह के लिए आयोजित बैठक में कार्यक्रम संयोजक आनंद ताण्डिया को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा बालेश्वर सोना कार्यक्रम प्रभारी, सहप्रभारी मुक्ति नायक और कपलेश्वर बबलू बाघ की उपस्थिति में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सम्मान उत्कल समाज की ओर से धान की बाली से बना मुकुट पहनाकर किया जाएगा। उत्कल समाज की ओर से रायपुर में 1989 से उत्कल दिवस समारोह मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *