9 Nov 2026, Mon

छत्तीसगढ़ संवाद के दिवंगत कर्मचारी श्री कामड़े की पत्नी को अनुकम्पा अनुदान राशि प्रदत्त

रायपुर, 17 सितम्बर 2021/राजधानी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय के कर्मचारी श्री रितेश कामड़े का कोरोना से निधन पश्चात् उनके परिजनों के सहायतार्थ छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा अनुकम्पा अनुदान राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इस तारतम्य में छत्तीसगढ़ संवाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. एस. भारतीदासन ने आज संवाद कार्यालय में स्वर्गीय श्री रितेश कामड़े की धर्मपत्नी श्रीमती रीमा कामड़े को एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया। डॉ. भारतीदासन ने इस दौरान कामड़े परिवार का कुशल क्षेम पूछा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *