7 Mar 2026, Sat

पूर्व विधायक दाऊ संतोष अग्रवाल के निधन पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर. महासमुंद के पूर्व विधायक दाऊ संतोष अग्रवाल के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और एवं मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने गहरा दुख व्यक्त किया। कांग्रेस इस दुख की घड़ी में अग्रवाल परिवार की सहभागी है।
महासमुंद के पूर्व विधायक दाऊ संतोष अग्रवाल के निधन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं एआईसीसी के महामंत्री प्रशासन मोतीलाल वोरा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री मो. अकबर, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री कवासी लखमा, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने गहरा दुख व्यक्त किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *