8 Nov 2026, Sun

नगर निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर व्यापक हेंड फागिंग अभियान चलाया गया

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 2 के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन के तहत आने वाले विभिन्न स्थानों पर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक रूप से हेंड फागिंग अभियान नगरवासियों को मच्छरों के प्रकोप से राहत दिलवाने चलाया गया. यहाँ यह उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, आयुक्त श्री प्रभात मलिक, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्री नागभूषण राव ने नगर निगम के सभी जोन कमिश्नरों एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को समस्त 70 वार्डों में सतत मॉनिटरिंग करते हुए नियमित रूप से प्रतिदिन व्यापक फागिंग अभियान नागरिकों को मच्छरों को कारगर रूप से नियंत्रित करके राहत दिलवाने की दृष्टि से चलाया जाना प्रशासनिक तौर पर जोन स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये हैँ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *