8 Nov 2026, Sun

कमिश्नर, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम , जिला पंचायत सहित 37 कार्यालयों में आज अधिकारी-कर्मचारियों को कोरोना का प्रीकॉशन डोज़ लगाया गया

हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से ऊपर कोमोर्बिटी वालों को आज से लग रहा प्रीकॉशन डोज़

रायपुर 10 जनवरी 2022/रायपुर जिले में आज कमिश्नर, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम , जिला पंचायत सहित 37 कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों को कोरोना का प्रीकॉशन डोज़ लगाया गया ।

ज्ञात हो आज से सभी चिकित्सा केंद्रों में हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से ऊपर कोमोर्बिटी वालों का प्रीकॉशन डोज़ लगाया जा रहा है।इसके लिए इन श्रेणी में आने वालों को पूर्व में द्वितीय डोज लगने के दिनांक से 9 माह की अवधि पूर्ण करने वालों को ही प्रीकॉशन डोज़ लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *